हनुमानगढ़ में पोस्त और नशीले कैप्सूल बरामद, युवक गिरफ्तार, 4.49 लाख नकद जब्त

पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्त और प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से ₹4 लाख 4,950 की नकद राशि भी बरामद की गई, जो नशे की बिक्री से अर्जित बताई जा रही है। यह कार्रवाई सदर थाना पुलिस ने जिला विशेष टीम (DST) के सहयोग से की।

हनुमानगढ़ में पोस्त और नशीले कैप्सूल बरामद, युवक गिरफ्तार, 4.49 लाख नकद जब्त

हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्त और प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से ₹4 लाख 4,950 की नकद राशि भी बरामद की गई, जो नशे की बिक्री से अर्जित बताई जा रही है। यह कार्रवाई सदर थाना पुलिस ने जिला विशेष टीम (DST) के सहयोग से की।

पुलिस के अनुसार, एसआई ताराचंद के नेतृत्व में गठित टीम गश्त पर थी, तभी उत्तमसिंहवाला क्षेत्र में संदिग्ध युवक पंकज कुमार (29) पुत्र अशोक कुमार अरोड़ा निवासी वार्ड 11, उत्तमसिंहवाला को रोका गया। तलाशी के दौरान 5 किलो 80 ग्राम छिलका डोडा पोस्त और 2780 प्रतिबंधित प्रेगाबलिन कैप्सूल बरामद हुए।

टीम ने आरोपी के कब्जे से ₹4 लाख 4,950 रुपये नकद भी जब्त किए, जो नशे के कारोबार से जुड़ी हुई राशि मानी जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अनुसंधान सदर थाना प्रभारी राकेश सांखला के निर्देशन में जारी है।

 कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

इस कार्रवाई में एसआई ताराचंद, कांस्टेबल विष्णु कुमार, धर्मपाल, गुरदास, जगदीश प्रसाद और महावीर शामिल रहे। डीएसटी सेक्टर हनुमानगढ़ की इस पूरी कार्रवाई में विशेष भूमिका रही।

 पुलिस का बयान

थाना प्रभारी ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा जो प्रतिबंधित पदार्थों की बिक्री या तस्करी में शामिल पाया जाएगा।