Sonam Wangchuk Protest: संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर लाठीचार्ज, वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 शर्तें

सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल खत्म करने की घोषणा की, लेकिन इसके लिए तीन शर्तें रखीं। उन्होंने सफदरजंग अस्पताल में ‘अवैध हिरासत’ का भी दावा किया। जानें पूरा मामला।

Sonam Wangchuk Protest: संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर लाठीचार्ज, वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 शर्तें

Sonam Wangchuk Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित संसद मार्च से पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर रविवार सुबह तनावपूर्ण स्थिति बन गई। संसद मार्च को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने इलाके में भारी बैरिकेडिंग की, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच आमना-सामना हो गया। बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इस बीच, 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने के लिए तीन प्रमुख शर्तें सामने रखी हैं।

संसद मार्च से पहले पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने-सामने

सीजेपी का संसद मार्च सुबह 9 बजे शुरू होना था, लेकिन जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल और बैरिकेडिंग लगाए जाने के कारण प्रदर्शनकारी आगे नहीं बढ़ सके। मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग हटाने और आगे बढ़ने की कोशिश की, तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया।

अभिजीत दीपके बोले- हमें कोई नहीं रोक सकता

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण है और उन्हें संसद तक जाने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की अनुमति नहीं दी जा रही है। वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि संसद मार्च की अनुमति नहीं दी गई थी, इसलिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।

सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 शर्तें

  • 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने के लिए सरकार के सामने तीन शर्तें रखी हैं।

  • पहली शर्त: सरकार देश की शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक जैसे मामलों की जिम्मेदारी स्वीकार करे।

  • दूसरी शर्त: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को संसद जाने की अनुमति दी जाए और सांसद इन मुद्दों को संसद में उठाने का भरोसा दें।

तीसरी शर्त: यदि स्वास्थ्य कारणों से उनका संसद जाना संभव नहीं है, तो सांसद सफदरजंग अस्पताल पहुंचकर उन्हें यह आश्वासन दें कि उनकी मांगों को संसद में उठाया जाएगा।

जंतर-मंतर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

संभावित तनाव को देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है और प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल स्थिति पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है