मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का जयपुर के चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण

राजस्थान के मुख्य सचिव V. Srinivas ने जयपुर के कई चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मालवीय नगर आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बीलवा PHC और आजमनगर उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का जयपुर के चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण
मुख्य सचिव V. Srinivas ने Jaipur के चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण

राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शनिवार को जयपुर जिले के कई चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।

मुख्य सचिव सबसे पहले मालवीय नगर स्थित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

बीलवा पीएचसी और आजमनगर उप स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

इसके बाद वी. श्रीनिवास बीलवा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और चिकित्सा सेवाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद मरीजों से भी बातचीत कर उपचार और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

दौरे के दौरान चाकसू के आजमनगर उप स्वास्थ्य केंद्र में भी उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

चाकसू उप जिला अस्पताल का भी करेंगे निरीक्षण

मुख्य सचिव चाकसू स्थित उप जिला अस्पताल का भी निरीक्षण करने वाले हैं, जहां वे मरीजों को मिल रही सुविधाओं, डॉक्टरों की उपलब्धता और अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।

इस दौरान प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध निदेशक डॉ. अमित यादव, जन स्वास्थ्य निदेशक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।