जयपुर में नमाज के दौरान दीवार गिरने से 10 युवक मलबे के नीचे दबे, 2 की हालत गंभीर
जयपुर के भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र में नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार गिरने से 10 युवक मलबे के नीचे दब गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य किया, घायलों का इलाज जारी।
जयपुर के भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र में नमाज के दौरान अचानक एक दीवार गिरने से 10 युवक मलबे के नीचे दब गए, दरअसल आज जुम्मे की नमाज अदा करने के लिए पहुंचे नमाजियों पर दीवार गिर पड़ी उसे समय मस्जिद में भारी भीड़ थी। जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया । सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सभी 10 युवकों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घायलों का इलाज
दीवार गिरने से घायल हुए नमाजियों को कांवटिया अस्पताल ले जाया गया। जहां दो युवकों की गंभीर हालत होने के कारण उन्हें जयपुर SMS अस्पताल में रेफर किया गया है।
अन्य घायलों का इलाज कावंटिया अस्पताल में किया जा रहा है। जिनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
प्रशासन की कार्रवाई
दीवार गिरने की सूचना मिलती ही तत्काल जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल भेजने में मदद की। जिला प्रशासन की टीम ने मस्जिद की जांच शुरू कर दी है। ताकि ऐसी घटना दोबारा ना हो पाए। साथ ही प्रशासन ने लोगों से अपील भी किया कि पुरानी इमारतों से सावधानी बरतें और उनसे दूरी बनाकर रखें।
Saloni Kushwaha 
