Khatu Shyamji Temple में ATS ने किया मॉक ड्रिल, श्रद्धालुओं में मची हल्की अफरातफरी

सीकर के खाटू श्यामजी मंदिर में ATS ने मॉकड्रिल अभ्यास किया। सुरक्षा जांच और आपात स्थिति तैयारी के तहत मंदिर परिसर में काल्पनिक आतंकवादियों को निष्क्रिय किया गया।

Khatu Shyamji Temple में ATS ने किया मॉक ड्रिल, श्रद्धालुओं में मची हल्की अफरातफरी
खाटूश्याम मंदिर में मिकड्रिल

राजस्थान के सीकर जिले स्थित विश्व विख्यात Khatu Shyamji Temple मंदिर में आज शुक्रवार को आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने मॉकड्रिल अभ्यास किया। मंदिर में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से यह मंदिर बेहद संवेदनशील माना जाता है।

मॉकड्रिल में काल्पनिक रूप से आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना दी गई। इसके बाद ATS की टीम ने मंदिर परिसर में धावा बोला और दो आतंकवादियों को निष्क्रिय कर गहन तलाशी अभियान चलाया। टीम ने मंदिर और आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध स्थानों की बारीकी से जांच की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

दर्शनार्थियों में मची अफरातफरी

अचानक हुई गतिविधियों को देखकर मंदिर में मौजूद भक्त कुछ समय के लिए चिंतित हो गए। हालांकि बाद में यह पता चला कि यह ATS की ओर से की गई मॉक ड्रिल थी, जिस पर श्रद्धालुओं और मंदिर प्रशासन ने राहत की सांस ली।

सुरक्षा एजेंसियों का मकसद

प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, इस तरह की मॉकड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो और किसी तरह की कमी न रहे।

खाटूश्यामजी मंदिर में पहले भी हो चुकी हैं मॉक ड्रिल

खाटूश्यामजी मंदिर में बड़े आयोजनों और भीड़भाड़ वाले समय से पहले ATS और ERT कमांडो समय-समय पर उच्च स्तरीय सुरक्षा अभ्यास करते रहते हैं। हाल ही में 22 अगस्त 2025 और 3 सितंबर 2024 को भी मंदिर में मॉकड्रिल की गई थी।