Upsc CSE Result 2026 : UPSC ने सिविल सर्विस IAS, IPS, IFS का रिज़ल्ट जारी किया। कोटा के अनुज अग्निहोत्री रहे देश में अव्वल
UPSC ने CSE 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया। देखें IAS, IPS, IFS चयन और कटऑफ के आंकड़े।
Upsc CSE Result 2026 : यूपीएससी ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें राजस्थान के कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया में टॉप किया है ।958 कैंडीडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए क्वालीफाई हुए है। आईएएस में राजेश्वरी सुवे दूसरे और अकांशु ढुल तीसरे स्थान पर रहे।
आईएफएस कैटेगरी सेलेक्शन
आईएएस कैटेगरी के लिए 1058 में से सामान्य वर्ग में 74, ईडब्ल्यूएस में 18, ओबीसी में 47 ,एससी में 28, ST में 13, कुल 180 लोगों का चयन हुआ है। वही आईएफएस की बात करें तो सामान्य वर्ग में 22, ईडब्ल्यूएस में 6 ,ओबीसी में 15, एससी में 8, ST 4 में अभ्यर्थियों का चयन हुआ है ifs के लिए कुल 55 लोगों का चयन हुआ है। तो आईपीएस के लिए जनरल वर्ग में 60, ईडब्ल्यूएस में 15 ओबीसी में 42 ,एससी में 22 और एसटी में 11 लोगों का चयन हुआ है। कुल 150 आईपीएस पद के लिए सिलेक्ट हुए हैं।
UPSC केडर अलॉटमेंट में बड़ा बदलाव, 2026 से लागू नई साइकिल सिस्टम पॉलिसी
आपको बता दें कि इस बार भारत सरकार ने यूपीएससी केडर अलॉटमेंट के लिए 2017 से चली आ रही जॉन सिस्टम की व्यवस्था को खत्म कर दिया है । इसकी जगह नई केडर एलोकेशन पॉलिसी 2026 लागू कर दी गई है। इसके तहत अब साइकिल सिस्टम के जरिए अफसर के कदर का बंटवारा होगा यह पॉलिसी इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस आईएस ,इंडियन पुलिस सर्विस आईपीएस और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस आईएफओएस के लिए चयनित उम्मीदवारों पर लागू होगी।
Saloni Kushwaha 
