Rajasthan Weather : मार्च की शुरुआत में ही राजस्थान में तपने लगी धरती, बाड़मेर में 38°C पार

Rajasthan Weather : सबसे अधिक तापमान बाड़मेर का दर्ज किया गया है। यहां का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो सामान्य से लगभग 6 डिग्री अधिक है।

Rajasthan Weather : मार्च की शुरुआत में ही राजस्थान में तपने लगी धरती, बाड़मेर में 38°C पार
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather : राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही मौसम ने अचानक करवट ले ली है। तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है और कई जिलों में गर्मी के तेवर साफ नजर आने लगे हैं। अरब सागर में बने एंटी साइक्लोन के असर से पश्चिमी हिस्सों से गर्म हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण सीमावर्ती इलाकों में झुलसाने वाली गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से कई डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है।

बाड़मेर में तपाने वाली गर्मी

सबसे अधिक तापमान बाड़मेर का दर्ज किया गया है। यहां का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो सामान्य से लगभग 6 डिग्री अधिक है। वाले समय में राजस्थान के दक्षिणी भागों का तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। गुजरात और उससे सटे अरब सागर क्षेत्र के ऊपर एक प्रतिचक्रवाती तंत्र बना हुआ है जिसके प्रभाव से आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। 

आगामी सप्ताह में राजस्थान का पड़ेगा तापमान 

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि राजस्थान के आने वाले सप्ताह में तापमान में बढ़ोतरी होगी दूसरी तीन डिग्री की। आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के साथ पश्चिमी जिलों में दिन के समय हल्की गर्म हवाएं चलने की संभावना है। 8 से 10 मार्च के बीच कुछ जिलों का तापमान 40 डिग्री तक बढ़ जाएगा। मौसम विभाग निकिता ने जारी किया है कि आने वाली दिनों में गर्म हवा चलने की प्रबल संभावना है। लोगों को धूप से बचाव, पर्याप्त पानी पीने और लू से बचने के उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है।