खाटू श्याम मंदिर 3 मार्च को रहेगा बंद, 5 मार्च को तिलक व रथ यात्रा
सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर में 3 मार्च को चंद्रग्रहण के कारण पूरे दिन दर्शन बंद रहेंगे। 5 मार्च को तिलक कार्यक्रम के चलते शाम 5 बजे तक कपाट बंद।
राजस्थान के सीकर जिले स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल खाटू श्याम मंदिर से श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मंदिर समिति ने मार्च महीने के पहले सप्ताह के लिए विशेष कार्यक्रमों के चलते दर्शन समय में बदलाव किया है। जानकारी के अनुसार, 3 मार्च को मंदिर के कपाट पूरे दिन बंद रहेंगे, जबकि 5 मार्च को तिलक और विशेष पूजा के चलते कई घंटों तक दर्शन नहीं हो सकेंगे।
3 मार्च को चंद्रग्रहण के कारण बंद रहेंगे दर्शन
मंदिर समिति के अनुसार 3 मार्च को चंद्रग्रहण के कारण पूरे दिन आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन बंद रहेंगे। इसके बाद 4 मार्च को सुबह मंदिर के कपाट फिर से खोले जाएंगे।
5 मार्च को तिलक कार्यक्रम, रात से ही बंद होंगे कपाट
5 मार्च को बाबा श्याम के तिलक और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इस कारण 4 मार्च रात 10 बजे से 5 मार्च शाम 5 बजे तक मंदिर बंद रहेगा।
श्रद्धालु 5 मार्च को शाम 5 बजे के बाद ही दर्शन कर सकेंगे।
रथ यात्रा में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब
रंगभरी एकादशी के अवसर पर खाटू धाम में भव्य रथ यात्रा भी निकाली जाएगी। इस दौरान बाबा श्याम चांदी के रथ में सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे।
रथ यात्रा के दौरान भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिलता है, जहां प्रसाद वितरण और भजन-कीर्तन के साथ पूरा खाटू नगरी भक्तिमय माहौल में डूब जाती है। खाटू श्याम धाम देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां हर साल फाल्गुन मेले के दौरान लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर प्रशासन द्वारा समय-समय पर विशेष व्यवस्थाएं और नियम लागू किए जाते हैं, ताकि व्यवस्था बनी रहे।
श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सूचना
अगर आप खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इन तारीखों को ध्यान में रखकर ही यात्रा करें। विशेष पूजा और धार्मिक कार्यक्रमों के कारण समय में बदलाव किया गया है, इसलिए पहले से जानकारी लेना जरूरी है।
Saloni Kushwaha 
