लाडनूं में आज सियासी हलचल: विधायक मुकेश भाकर के विवाह समारोह में शामिल होंगे सचिन पायलट

कांग्रेस नेता सचिन पायलट आज डीडवाना दौरे पर रहेंगे और लाडनूं में विधायक मुकेश भाकर के विवाह समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी मौजूदगी रहने की संभावना है।

लाडनूं में आज सियासी हलचल: विधायक मुकेश भाकर के विवाह समारोह में शामिल होंगे सचिन पायलट
Mukesh Bhakar

राजस्थान की राजनीति से जुड़ी एक दिलचस्प तस्वीर आज सामने आने वाली है। कांग्रेस के कद्दावर नेता और एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट आज डीडवाना दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे लाडनूं में कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर के विवाह समारोह में शामिल होंगे।

दोपहर 3:30 बजे लाडनूं पहुंचेंगे पायलट

जानकारी के मुताबिक सचिन पायलट जयपुर से रवाना होकर दोपहर करीब 3:30 बजे लाडनूं पहुंचेंगे। यहां वे अपने करीबी माने जाने वाले विधायक मुकेश भाकर को विवाह की शुभकामनाएं देंगे और समारोह में शामिल होंगे।

नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी मौजूदगी संभव

इस खास मौके पर कांग्रेस के स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में यह सामाजिक कार्यक्रम राजनीतिक रंग में भी रंगा नजर आ सकता है।

शाम 4 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे

बताया जा रहा है कि विवाह समारोह में शामिल होने के बाद सचिन पायलट शाम करीब 4 बजे सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

सामाजिक कार्यक्रम में दिखेगा सियासी रंग

लाडनूं में आयोजित इस विवाह समारोह में एक तरफ जहां सामाजिक माहौल रहेगा, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी से राजनीतिक हलचल भी देखने को मिल सकती है।