IPL 2026 में जयपुर से बाहर राजस्थान रॉयल्स के मैच, Vaibhav Gehlot ने जताई नाराजगी
IPL 2026 में Rajasthan Royals के जयपुर स्थित Sawai Mansingh Stadium में कोई मैच नहीं होने से क्रिकेट फैंस में निराशा है। इस फैसले पर Vaibhav Gehlot ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह राजस्थान के खेल प्रेमियों के साथ अन्याय है। उन्होंने मांग की कि गुवाहाटी के बजाय जयपुर को प्राथमिकता दी जाए और कम से कम 5 IPL मैच यहां आयोजित किए जाएं। उनका कहना है कि इससे खेल, दर्शकों और स्थानीय व्यापार को बड़ा लाभ होगा।
राजस्थान के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है कि IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स का कोई भी मैच उनके घरेलू मैदान जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में नहीं खेला जाएगा। इस फैसले से काफी निराशा फैली है....आरसीए के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता वैभव गहलोत ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करके कहा कि यह फैसला राजस्थान के खेल प्रेमियों के लिए बेहद निराशाजनक है।
वैभव गहलोत ने लिखा:
“राजस्थान के क्रिकेट फैंस को बहुत झटका लगा है कि IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स का एक भी मैच प्रदेश में नहीं होगा। यह स्थानीय दर्शकों और पूरे राज्य के लिए दुखद है।”
उन्होंने याद दिलाया कि जब वे 2023 में आरसीए के अध्यक्ष थे, तब जयपुर में IPL का शानदार आयोजन हुआ था। दर्शकों के लिए खास इंतजाम किए गए थे और मैचों का माहौल जबरदस्त रहा था।
वैभव ने मांग की है...गुहावाटी की जगह जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में मैच होने चाहिए। एसएमएस राजस्थान रॉयल्स का असली घरेलू मैदान है। उन्होंने आगे कहा कि IPL मैच राजस्थान में होने से खेल, खेल प्रेमियों और स्थानीय व्यापार को बड़ा फायदा होगा। राज्य सरकार, स्पोर्ट्स काउंसिल और आरसीए की मौजूदा एडहॉक कमेटी को मिलकर कम से कम 5 IPL मैच जयपुर में कराने के प्रयास करने चाहिए...दरअसल IPL 2026 के शुरुआती शेड्यूल में राजस्थान रॉयल्स के कुछ होम मैच गुहावाटी में रखे गए हैं। एसएमएस स्टेडियम में इंफ्रास्ट्रक्चर, सेफ्टी और अन्य मुद्दों के कारण पहले अनिश्चितता थी... वैभव गहलोत का कहना है कि प्रदेश के फैंस को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
Hindu Solanki 
