Jaipur News: बिना पुलिस वेरिफिकेशन किरायेदार रखना पड़ेगा भारी, मकान मालिक पर होगी कार्रवाई

Jaipur में बिना पुलिस वेरिफिकेशन किरायेदार रखना पड़ सकता है भारी। RajCop Citizen App से ऑनलाइन वेरिफिकेशन अनिवार्य, नियम तोड़ने पर कार्रवाई तय।

Jaipur News: बिना पुलिस वेरिफिकेशन किरायेदार रखना पड़ेगा भारी, मकान मालिक पर होगी कार्रवाई

राजस्थान की राजधानी Jaipur समेत बड़े शहरों में किराये पर मकान देने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन अब बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किरायेदार रखना मकान मालिक को जेल तक पहुंचा सकता है। जयपुर पुलिस ने इस मामले में सख्त चेतावनी जारी की है।

क्यों सख्त हुई पुलिस?

पुलिस जांच में सामने आया है कि—

बाहरी राज्यों के अपराधी फर्जी पहचान के साथ जयपुर में रह रहे हैं

कई आरोपी बिना वेरिफिकेशन के किराये के मकानों में छिपे मिले

मकान मालिक अनजाने में अपराधियों को शरण दे रहे हैं

इसी वजह से पुलिस ने वेरिफिकेशन को अनिवार्य बना दिया है।

कैसे करें पुलिस वेरिफिकेशन?

RajCop Citizen App के जरिए ऑनलाइन आवेदन

या नजदीकी थाने में किरायेदार की जानकारी देना

वेरिफिकेशन से किरायेदार का नाम, पता, बैकग्राउंड और आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी मिल जाती है।

नियम तोड़ा तो क्या होगा?

पुलिस के मुताबिक—

बिना वेरिफिकेशन किरायेदार रखने पर Bharatiya Nyaya Sanhita Section 188 के तहत कार्रवाई होगी

जरूरत पड़ने पर मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज हो सकता है

पहले भी सामने आ चुके हैं मामले

पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले केस सामने आए—

गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग से जुड़े शूटर बिना वेरिफिकेशन रह रहे थे

जवाहर सर्किल में छेड़छाड़ का आरोपी फर्जी पहचान से रह रहा था

जयसिंहपुरा खोर में संदिग्ध व्यक्ति एक साल तक बिना वेरिफिकेशन रहा

वैशाली नगर में म्यांमार का आरोपी भी इसी तरह पकड़ा गया