जबलपुर में मची चीख पुकार, मजदूर दिवस को भुना रही कांग्रेस, जयपुर धमाकों के गुनहगारों को HC से झटका
Rahul Gandhi का LPG कीमतों पर हमला, Jabalpur क्रूज हादसा, Ashok Gehlot का मजदूर दिवस बयान, जनगणना 2027 की शुरुआत और Rajasthan में मौसम का यू-टर्न—पढ़ें आज की बड़ी खबरें।
1..HDR--सिलेंडर के दाम, राजनीति में घमासान
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने पर राहुल ने कहा कि मैंने कहा था चुनाव के बाद महंगाई बढ़ेगी, जो अब सच हो रही है।
2..HDR-- जबलपुर में क्रूज हादसा, मची चीख पुकार
जबलपुर जिले के बरगी बांध क्रूज हादसे में अब भी कुछ लोग लापता हैं. उनके जिंदा मिलने की उम्मीद कम होती जा रही है, लेकिन अपनों की उम्मीद है कि टूटती नहीं. आंखें टकटकी लगाए
उनका इंतजार देख रही हैं
3..HDR-- मजदूर दिवस को भुना रही कांग्रेस !
राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर मजदूरों के हक के लिए आवाज उठाई है. साथ ही उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी की योजना को लागू करवाना चाहते हैं
4..HDR-- जनगणना है जरूरी, मत कीजिए देरी
राजस्थान में जनगणना-2027 के महाभियान का आगाज आज से शुरू हो गया है। पूरे प्रदेश में 14 जून तक पहले चरण के तहत मकानों की सूची बनाने और उनकी गणना का काम किया जाएगा।
खास बात ये है कि इस बार सरकार ने नागरिकों को 'स्वगणना' यानी खुद पोर्टल पर जानकारी दर्ज करने का भी विकल्प दिया है
5..HDR-- जयपुर धमाकों के गुनहगारों को HC से झटका
राजस्थान हाईकोर्ट ने साल 2008 में हुए जयपुर सीरियल बम धमाकों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में दो दोषियों को राहत देने से साफ इनकार कर दिया है. जस्टिस इंद्रजीत सिंह और जस्टिस
भुवन गोयल की खंडपीठ ने मोहम्मद सरवर आजमी और शाहबाज अहमद की उस अर्जी को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने अपनी सजा पर रोक लगाने की मांग की थी
6..HDR-- जालोर: ट्रांसपोर्टर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल
राजस्थान के जालोर जिले में ट्रांसपोर्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी है. वहां पिछले कुछ समय से ग्रेनाइट स्लरी के परिवहन को लेकर जारी विवाद अब खुले टकराव में बदल
गया है. अवैध वसूली के आरोपों के बीच ट्रक ड्राइवरों पर हमले और तोड़फोड़ की घटना ने हालात को और बिगाड़ दिया है
7..HDR-- जन्मदिन के मौके पर ही मौत, मातम में बदली खुशियां
राजस्थान में अजमेर के जयप्रकाश सिंधी के जन्मदिन की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब सांवरिया सेठ से लौटते वक्त उनकी बस भीलवाड़ा हाईवे पर ट्रक से टकरा गई.
इस हादसे में जयप्रकाश की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए..सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
8..HDR-- एक करोड़ की लूट, हेड कांस्टेबल गिरफ्तार
दिल्ली में एक करोड़ रुपये की लूट के मामले में दिल्ली पुलिस का हेड कॉन्स्टेबल गिरफ्तार किया गया है। बाड़ा हिंदू राव थाना पुलिस ने आरोपी हेड कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार
किया है। शुरुआती जांच में पता चला कि समय सिंह मीणा 2009 बैच का सिपाही है, पहले भी विवादों में रहा है।
9..HDR--सोशल मीडिया पोस्ट बनी तलाक की वजह
जयपुर में फैमिली कोर्ट क्रम-1 ने अपने एक आदेश में कहा कि पत्नी का किसी अन्य पुरुष के साथ आपत्तिजनक फोटो खिंचाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करना मानसिक क्रूरता है.
इसके साथ ही अदालत ने इस मामले में 11 साल पुराने विवाह को संबंध विच्छेद करते हुए पति के पक्ष में तलाक की अर्जी को मंजूर किया है.
10..HDR--राजस्थान में मौसम का यू-टर्न
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मई की शुरुआत राहत भरी रही है. जयपुर मौसम केंद्र ने आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है जिससे तापमान में गिरावट
आएगी और लोगों को भीषण लू से राहत मिलेगी.
Saloni Kushwaha 
