स्व. पृथ्वीराज सिंह की पुण्यतिथि, रक्तवीर आए आगे बाड़मेर

Barmer के राजकीय चिकित्सालय में स्व. पृथ्वीराज सिंह की पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर, सैकड़ों युवाओं ने किया रक्तदान।

बाड़मेर राजकीय चिकित्सालय में आज गिराब निवासी स्व. पृथ्वीराज सिंह की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन भाकर सिंह 

के नेतृत्व में युवाओं ने बड़े सेवा भाव के साथ किया। स्व. पृथ्वीराज सिंह का निधन एक साल पहले हुआ था। उनकी स्मृति में आयोजित इस शिविर में गिराब और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों  युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर समाज सेवा का उदाहरण पेश किया। कार्यक्रम में बीजेपी नेता स्वरूप सिंह खारा भी मौजूद रहे। उन्होंने युवाओं के इस प्रयास की सराहना 

करते हुए कहा, "यह अत्यंत प्रेरणादायक कार्यक्रम है। खून की एक-एक बूंद किसी का जीवन बचा सकती है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और युवाओं का यह प्रयास समाज के लिए मिसाल है।

 शिविर में एकत्रित रक्त को राजकीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक में जमा किया गया, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर सहायता मिल सकेगी। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि स्व. पृथ्वीराज

 सिंह की स्मृति में हर वर्ष इसी तरह सेवा कार्य किए जाएंगे।