आज से फूटा महंगाई बम

देशभर में कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी, कई शहरों में कीमत 3000 रुपये के पार। घरेलू सिलेंडर के दाम फिलहाल स्थिर।

देशभर में LPG सिलेंडर के दामों ने फिर से जनता को रुला दिया है। पांच राज्यों में चुनाव खत्म होते ही केंद्र सरकार ने बड़ा झटका दिया है। एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर बड़े और छोटे के दाम 

में बढ़ोत्तरी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मई यानि आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये, पांच किलो सिलेंडर के दाम में 261 रुपये बढ़ाए हैं। दाम बढ़ने के बाद 

अब दिल्ली, मुंबई सहित बाकी शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत तीन हजार रुपये के भी पार पहुंच गई है। हालांकि तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर के दाम में इजाफा नहीं किया है।