राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी का दिल्ली दौरा: गडकरी, वैष्णव समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात, विकास पर फोकस

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर प्रदेश के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान सड़क, रेल, पर्यटन, न्यायिक ढांचे और महिला-बाल कल्याण योजनाओं को लेकर विस्तार से बातचीत हुई। उन्होंने जयपुर के विद्याधर नगर क्षेत्र में फुट ओवर ब्रिज और रेलवे स्टेशन सुविधाओं के विस्तार की मांग भी रखी। इस दौरे को केंद्र-राज्य समन्वय मजबूत करने के साथ-साथ बड़े विकास प्रोजेक्ट्स को गति देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। हालांकि राजनीतिक तौर पर इस मुलाकात के कई मायने भी निकाले जा रहे हैं।

राजनीति में कब क्या हो जाए किसी को नहीं पता राजस्थान के उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अचानक दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात....राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से शिष्टाचार भेंट की। बैठकों में राजस्थान में सड़क और राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार, रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने, पर्यटन विकास, न्यायिक ढांचे और महिला-बाल कल्याण योजनाओं को लेकर विस्तृत बातचीत हुई। साथ ही उन्होंने अपने विद्याधर नगर क्षेत्र में दादी का फाटक, खिरनी फाटक और ढेहर के बालाजी फाटक पर फुट ओवर ब्रिज बनाने तथा ढेहर के बालाजी रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त प्रवेश द्वार और टिकट खिड़की विकसित करने की मांग भी रखी। राजनीतिक तौर पर इस दौरे को लेकर कई अटकलें भी लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि प्रदेश में बड़े विकास प्रोजेक्ट्स को गति देने के साथ-साथ दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व और केंद्रीय मंत्रियों से समन्वय मजबूत करने का यह प्रयास है। कुछ राजनीतिक विश्लेषक इसे आगामी योजनाओं, बजटीय सहयोग और भविष्य की राजनीतिक रणनीति से भी जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि आधिकारिक तौर पर इस दौरे को विकास कार्यों और केंद्र-राज्य समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से बताया गया है।