राजस्थान विधानसभा में हुआ रोचक वाकया : मूल प्रश्न से पहले पपूरक का जवाब पढ़ बैठे उपमुख्यमंत्री

राजस्थान विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने मूल प्रश्न से पहले संभावित पूरक प्रश्न का उत्तर पढ़ दिया। विधायक की आपत्ति के बाद उन्होंने गलती स्वीकार कर माफी मांगी, जिस पर सदन में हल्का हंसी-मजाक का माहौल बन

राजस्थान विधानसभा में हुआ रोचक वाकया : मूल प्रश्न से पहले पपूरक का जवाब पढ़ बैठे उपमुख्यमंत्री

राजस्थान विधानसभा में प्रश्न काल के दौरान शुक्रवार को एक रोचक वाकया देखने को मिला, जब डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा मूल प्रश्न का जवाब देने के बजाय संभावित पूरक प्रश्न का उत्तर पढ़ने लगे। इस घटना ने सदन में हल्का हंसी-मजाक का माहौल बना दिया।

दरअसल, प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक कल्पना देवी द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब डिप्टी सीएम दे रहे थे। इसी दौरान वे मूल प्रश्न के स्थान पर संभावित पूरक प्रश्न का उत्तर पढ़ बैठे ।

इस पर विधायक कल्पना देवी ने तुरंत आपत्ति जताते हुए कहा, “यह सवाल तो मैंने अभी पूछा ही नहीं है।” इसके बाद सदन में हलचल बढ़ गई और अध्यक्ष ने भी हस्तक्षेप करते हुए डिप्टी सीएम को बताया कि वे गलत जवाब पढ़ रहे हैं। स्थिति स्पष्ट होते ही डॉ. बैरवा ने तुरंत अपनी गलती स्वीकार करते हुए सदन में माफी मांगी और फिर मूल प्रश्न का उत्तर पढ़ा। इस घटनाक्रम पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी तंज कसते हुए कहा, “डिप्टी सीएम को पहले से ही सप्लीमेंट्री सवाल का पता कैसे लग गया?” उनके इस बयान पर सदन में हल्की हंसी भी गूंज उठी।

हालांकि मामला ज्यादा गंभीर नहीं था, लेकिन प्रश्नकाल के दौरान हुई इस छोटी सी चूक ने सदन में कुछ समय के लिए हल्का और दिलचस्प माहौल बना दिया। बाद में कार्यवाही सामान्य रूप से आगे बढ़ती रही। यह घटना अब दिनभर राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रही।