SBI बैंक के सालासर शाखा में करोड़ो के फर्जीवाड़े का मामला उजागर, फसल बीमा के नाम पर चल रहा घोटाला
सालासर स्थित SBI शाखा में फसल बीमा और किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर करोड़ों के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। जांच में 71 किसानों के नाम पर संदिग्ध क्लेम और बड़े स्तर पर गड़बड़ी उजागर हुई, दोषियों पर कार्रवाई की तैयारी।
किसानों की फसल बीमा और केसीसी यानि किसान क्रेडिट कार्ड से जुडी शिकायतों की जाँच के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बैंक रिकॉर्ड की जाँच के दौरान पाया की फसल बीमा के नाम पर बीमा क्लेम उठाया जा रहा था। यह मामला SBI (STATE BANK OF INDIA) की सालासर शाखा से जुड़ा है, जहां किसानो के नाम पर फर्जी केसीसी कहते और बीमा प्रीमियम का खेल सामने आया है।
जाँच में सामने आया की जिन 71 किसानो के नाम पर बीमा क्लेम उठाया गया, उनके पास स्वयं की कृषि भूमि तक नहीं है। आरोप है की बैंक और बीमा कंपनी से जुड़े कुछ कर्मचारियों ने मिलकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बीमा क्लेम उठाने की योजना बनाई थी। बताया गया है की किसानो से लगभग 15 लाख रुपये प्रीमियम के नाम पर वसूल किये गए, जबकि सरकार को करीब 9 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचने की तैयारी की गयी थी।
जाँच के दौरान यह भी सामने आया की बड़े स्तर पर फ़र्ज़ज़ी किसान क्रेडिट कार्ड बनाये गए हैं। मंत्री ने दवा किया की करीब 15 हजार संदिग्ध खतों के जरिये बड़े पैमाने पर बीमा क्लेम और प्रीमियम में गड़बड़ी की आशंका है, जिससे सैड़कों करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े की संभावना बन रही थी। मामले को गंभीर मानते हुए बैंक और बीमा कंपनी से जुड़े कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जा रहा है। साथ ही इस पूरे प्रकरण की शिकायत राज्य सरकार के उच्च स्तर तक पहुंचाने की भी बात कही गई है।
कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों के नाम पर चल रहे इस लूट के खेल को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना किसानों की सुरक्षा के लिए है, न कि भ्रष्टाचार का जरिया बनने के लिए। जानकारों का मानना है कि यह मामला सामने आने के बाद अब राजस्थान के अन्य जिलों में भी फसल बीमा और केसीसी खातों की जांच तेज हो सकती है।
इस कार्रवाई के बाद किसानों में उम्मीद जगी है कि भविष्य में योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुंचेगा और ऐसे फर्जीवाड़ों पर रोक लगेगी।
Saloni Kushwaha 
