जयपुर में निगम के नियमों की धज्जियां
जयपुर नगर निगम की ओर से मिशन चलाकर सफाई करवाई जा रही है लेकिन उनके कर्मचारी या ठेकेदार खुद नियमों को तोड़ते नजर आ रहे हैं। सड़क से कचरा उठाकर ट्रैक्टर में तो डाल दिया, लेकिन कचरे को ढकना भूल गए। अब ये कचरा गाड़ी से उड़-उड़कर सड़क पर ही बिखर जाता है। जिम्मेदार अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए. वरना कचरे को ले जाते वक्त आधा कचरा तो सड़कों पर ही बिखरता नजर आएगा और लाखों खर्च करने का कोई फायदा नहीं होगा।
Saloni Kushwaha 
