तल्ख हुई धूप, कम हो रही ठिठुरन

सतना | हवा ने अपना रुख क्या बदला मौसम ही बदल गया। उत्तर-दक्षिण कोने से आ रही हवा के चलते ठिठुरन में काफी कमी आ गई है। आसमान से बादलों की कमी होने से दिन में धूप भी काफी तल्ख हो रही है जो लोगों को असहज भी कर रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से डेढ़ डिग्री ऊपर चला गया है। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि शुरू हो गई है। हालांकि वह अभी भी सामान्य से 2 डिग्री कम है पर यह धीरे धीरे बढ़ने लगेगा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी रात में गुलाबी ठंड बरकरार रहेगी, लेकिन दिन में धूप में तल्खी बढ़ने लगेगी। उधर 16 फरवरी से अंचल में पुन: बादल घिर सकते हैं।   

स्थानीय मौसम केंद्र मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री दज किया गया। यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम लेकिन सोमवार के न्यूनतम तापमान 8 डिग्री की तुलना में अधिक रहा। इधर दिन में तीखी धूप के चलते अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की तेजी आई और वह 27.8 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से डेढ़ डिग्री अधिक है। हवा में नमी भी सुबह 73 और शाम को 34 प्रतिशत रही। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि वतÊमान में कोई वेदर सिस्टम के सक्रिय नहीं रहने से अभी मौसम शुष्क रहेगा। आसमान साफ रहने से धूप में तल्खी बढ़ेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ने लगेंगे। 14-15 फरवरी को बंगाल की खाड़ी से कुछ नमी आने की संभावना है। इससे 16 फरवरी से मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है।