क्रूज हादसे में मां बेटे की आखिरी तस्वीर निकली FAKE!

जबलपुर के बरगी डैम क्रूज हादसे के बाद सोशल मीडिया पर एक भावुक तस्वीर तेजी से वायरल हुई, जिसमें एक मां अपने बच्चे को सीने से लगाए दिख रही है। इसे हादसे से जोड़कर दावा किया गया कि यह मां-बेटे की आखिरी तस्वीर है, जिससे लोगों में भावनात्मक माहौल बन गया और हजारों लोगों ने इसे बिना जांच के शेयर कर दिया।

हालांकि, जबलपुर जिला प्रशासन ने इस दावे को पूरी तरह गलत बताया है। अधिकारियों के मुताबिक इस तस्वीर का हादसे से कोई संबंध नहीं है और यह या तो AI जनरेटेड है या किसी अन्य घटना की है। कलेक्टर कार्यालय ने भी लोगों से अपील की है कि वे ऐसी भ्रामक खबरों पर भरोसा न करें।

वास्तव में, बरगी डैम हादसा बेहद दुखद है, जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है और कई अब भी लापता हैं। प्रशासन ने लोगों से कहा है कि किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें, ताकि अफवाहों से बचा जा सके।