Rajasthan Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के भाव में गिरावट, सर्राफा बाजार में हल्की सुस्ती
Rajasthan के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। Jaipur समेत कई शहरों में चांदी करीब ₹4,000 प्रति किलो और सोना ₹600 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी उतार-चढ़ाव का असर राजस्थान के सर्राफा बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। व्यापारियों के अनुसार, चांदी के भाव में करीब 4 हजार रुपये की कमी हुई, जबकि सोने की कीमत में लगभग 600 रुपये की गिरावट देखी गई। इस कमी के बावजूद बाजार में ग्राहकों की संख्या अभी भी कम रही।
लोकल भाव
- शुद्ध चांदी: 2,59,100 रुपये प्रति किलो
- 18 कैरेट चांदी: 2,57,300 रुपये प्रति किलो
- 24 कैरेट सोना: 1,57,750 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 23 कैरेट जेवराती सोना: 1,51,440 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: 1,45,130 रुपये प्रति 10 ग्राम
इन सभी कीमतों पर ग्राहकों को अतिरिक्त 3% जीएसटी देना होगा।
शहरवार स्थिति
- जयपुर: शुद्ध चांदी 2,61,000 रुपये, 24 कैरेट सोना 1,60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
- जोधपुर: चांदी 2,60,000 रुपये, 24 कैरेट सोना 1,59,500 रुपये
- उदयपुर: चांदी 2,59,000 रुपये, 24 कैरेट सोना 1,58,500 रुपये
- कोटा: चांदी 2,60,000 रुपये, 24 कैरेट सोना 1,59,000 रुपये
कारण और भविष्य का अनुमान
सराफा व्यापारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग की वजह से भाव में बदलाव देखने को मिल रहा है। उदयपुर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष यशवंत आंचलित ने बताया कि पहले महंगे दामों की वजह से ग्राहकों की संख्या कम थी और व्यापारियों के कारोबार पर असर पड़ा।
हालांकि, गुरुवार को कीमतो में आई गिरावट से उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बाजार में थोड़ी रौनक लौट सकती है। अगर कीमतें स्थिर रहती हैं, तो शादी-ब्याह और त्योहारों के सीजन में खरीदारी में वृद्धि की संभावना है। फिलहाल, व्यापारी और ग्राहक दोनों ही अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
Saloni Kushwaha 
