अरावली की वादियों में गूंजा योग का संदेश, आबूराज में CM भजनलाल शर्मा ने किया योगाभ्यास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिरोही के आबूराज में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में योगाभ्यास किया। नक्की झील के किनारे हुए आयोजन में उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का संदेश दिया।
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को सिरोही जिले के आबूराज में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया। अरावली पर्वतमाला की खूबसूरत वादियों और नक्की झील के किनारे आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में मौजूद आमजन के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने योग को स्वस्थ जीवन की आधारशिला बताते हुए नियमित योग अपनाने का संदेश दिया।


