आज सोना खरीदने वालों की हुई बल्ले-बल्ले! जानें कितना सस्ता मिल रहा गोल्ड

Gold Price Today 11 July 2026: जानें आज 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का ताजा भाव। MCX और IBJA के शुक्रवार को बंद हुए गोल्ड रेट, सप्ताहांत में नए भाव क्यों जारी नहीं होते और खरीदारी से पहले जरूरी जानकारी।

आज सोना खरीदने वालों की हुई बल्ले-बल्ले! जानें कितना सस्ता मिल रहा गोल्ड
Gold And Silver price

Gold Price Today 11 July 2026: अगर आप आज सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं या निवेश के लिए गोल्ड रेट पर नजर बनाए हुए हैं, तो पहले ताजा कीमत जान लेना जरूरी है। शनिवार होने के कारण मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से नए भाव जारी नहीं किए जाएंगे। ऐसे में शुक्रवार, 10 जुलाई को बंद हुए रेट ही आज के लिए मान्य रहेंगे।

MCX पर 5 अगस्त डिलीवरी वाले सोने का भाव

10 जुलाई को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाला गोल्ड वायदा मामूली बढ़त के साथ 1,43,478 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला। बाजार खुलने पर सोना 1,44,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इसके बाद कीमतें गिरकर 1,43,324 रुपये के दिन के निचले स्तर तक पहुंचीं, जबकि कारोबार के दौरान उच्चतम स्तर 1,45,061 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

IBJA पर 24 और 22 कैरेट सोने का भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा 10 जुलाई की शाम जारी कीमतों के अनुसार, 24 कैरेट सोना 1,43,363 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। सुबह के मुकाबले इसमें हल्की गिरावट देखने को मिली। दिन की शुरुआत में इसका भाव 1,43,815 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत शाम तक 1,31,325 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जबकि सुबह इसका रेट 1,31,735 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था।

क्यों नहीं जारी होते शनिवार को नए रेट?

शनिवार और रविवार को कमोडिटी बाजार बंद रहता है। इसी वजह से MCX पर ट्रेडिंग नहीं होती और IBJA भी नए सोने-चांदी के भाव जारी नहीं करता। ऐसे में शुक्रवार को जारी अंतिम रेट ही सप्ताहांत के दौरान मान्य माने जाते हैं।

खरीदारी से पहले जान लें यह बात

विशेषज्ञों के अनुसार, अलग-अलग शहरों में सोने के दाम स्थानीय टैक्स, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स के मार्जिन के कारण थोड़ा अलग हो सकते हैं। यदि आप आभूषण खरीदने जा रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रिटेल रेट और मेकिंग चार्ज की जानकारी जरूर लें।