पीएम मोदी के दौरे से पहले तैयारियों का जायजा, पचपदरा पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित पचपदरा दौरे से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित राजस्थान दौरे को लेकर बालोतरा के पचपदरा में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ पचपदरा पहुंचे जहां उन्होंने आगामी 4 जुलाई को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, पेयजल, बैठक व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों की जानकारी ली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो हर व्यवस्था समय पर और पूरी गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा प्रदेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में कार्यक्रम का सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन प्रशासन और संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए। फिलहाल प्रशासन और भाजपा संगठन कार्यक्रम को लेकर पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं और 4 जुलाई को होने वाले प्रधानमंत्री के दौरे को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

