Rajasthan DSP Transfer: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 52 डीएसपी के तबादले
Rajasthan Police में बड़ा फेरबदल, 52 DSP के ट्रांसफर-पोस्टिंग आदेश जारी। साइबर क्राइम, एसीबी और एसओजी समेत कई यूनिट्स में नई तैनाती।
राजस्थान में पुलिस प्रशासन में व्यापक स्तर पर बदलाव करते हुए 52 उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) के ट्रांसफर और पोस्टिंग के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश Rajasthan Police के डीजीपी कार्यालय, जयपुर की ओर से जारी किया गया है। सभी अधिकारी हाल ही में पुलिस निरीक्षक से पदोन्नत हुए हैं और इन्हें तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जयपुर और अन्य जिलों में अहम नियुक्तियां
इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। अजयकांत राठौड़ को मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रकोष्ठ, जयपुर में सीआईडी (एसएसबी) में उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं नरेन्द्र कुमार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, जयपुर में तैनाती दी गई है।
रामनिवास मीणा को अलवर में साइबर क्राइम का जिम्मा सौंपा गया है, जबकि रविन्द्र कुमार और मुकेश शर्मा को राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में पोस्टिंग मिली है।
एसीबी, एसओजी और एसआईटी में भी बदलाव
नरपत सिंह चारण को जयपुर एसीबी में डिप्टी एसपी बनाया गया है। महावीर सिंह यादव को एसओजी, जयपुर में जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अशोक चौधरी को जयपुर एसआईटी में भेजा गया है।
साइबर क्राइम यूनिट में बढ़ाई गई मजबूती
राज्य के विभिन्न जिलों में साइबर अपराध से निपटने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। मदन लाल को प्रतापगढ़, आनंद कुमार को श्रीगंगानगर, बुद्धराम को बाड़मेर, पुरुषोत्तम महरिया को भरतपुर और निरंजन प्रताप सिंह को जालोर में साइबर क्राइम यूनिट की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रशासनिक मजबूती की दिशा में कदम
राज्य सरकार का यह कदम पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने और विशेष रूप से साइबर अपराध, नारकोटिक्स और संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से उठाया गया माना जा रहा है।
Saloni Kushwaha 
