आमेर पंचायत समिति में कांग्रेस की जीत, वार्ड-1 से मातादीन ने मारी बाजी
राजस्थान पंचायत समिति चुनाव में आमेर के वार्ड-1 से कांग्रेस प्रत्याशी मातादीन ने जीत दर्ज की। जानें आमेर पंचायत समिति का चुनाव परिणाम।
Rajasthan Panchayat Election Result 2026: राजस्थान में पंचायत समिति चुनाव की मतगणना के बीच आमेर पंचायत समिति से पहला परिणाम सामने आया है। आमेर के वार्ड नंबर-1 से कांग्रेस प्रत्याशी मातादीन ने जीत दर्ज की है।
आमेर पंचायत समिति के वार्ड-1 में कांग्रेस प्रत्याशी मातादीन ने जीत हासिल कर पार्टी का खाता खोल दिया है। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।
राजस्थान में पंचायत समिति के 419 क्षेत्रों के 7,543 वार्डों के लिए मतगणना जारी है। इन चुनावों में कुल 25,108 उम्मीदवार मैदान में थे। अलग-अलग जिलों और पंचायत समितियों से लगातार नतीजे सामने आ रहे हैं।

