जयपुर से दिल्ली जाने वाले यात्री परेशान, 13 ट्रेनें रद्द; दो महीने पहले बुक टिकट के बाद भी बदला सफर

राजस्थान में 9 और 10 अक्टूबर को 13 रेल सेवाएं रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। जयपुर स्टेशन पर कई यात्रियों को वैकल्पिक साधन तलाशने पड़े।

जयपुर से दिल्ली जाने वाले यात्री परेशान, 13 ट्रेनें रद्द; दो महीने पहले बुक टिकट के बाद भी बदला सफर
Train

दो महीने पहले टिकट बुक कराया, सफर की पूरी तैयारी कर ली, लेकिन ऐन वक्त पर ट्रेन रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। जयपुर रेलवे स्टेशन पर 9 अक्टूबर को कई यात्री अपनी ट्रेन रद्द होने की सूचना मिलने के बाद परेशान नजर आए। दिल्ली और दूसरे शहरों तक पहुंचने के लिए अब यात्रियों को वैकल्पिक साधनों की तलाश करनी पड़ रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार, परिचालन संबंधी कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को कुल 13 रेल सेवाएं रद्द की गई हैं। इसका असर दिल्ली, उदयपुर, श्रीगंगानगर, हिसार और आसपास के मार्गों पर सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ा है।

दो महीने पहले टिकट बुक, अब सड़क मार्ग का सहारा

जयपुर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री ने बताया कि उसने बरेली जाने के लिए करीब दो महीने पहले टिकट बुक कराया था। उसका सफर दिल्ली के रास्ते होना था, लेकिन ट्रेन रद्द होने से पूरी योजना प्रभावित हो गई। वहीं, परिवार के साथ दिल्ली जाने पहुंचे एक अन्य यात्री को भी ट्रेन रद्द होने की जानकारी मिलने के बाद परेशानी का सामना करना पड़ा। अब यात्री सड़क मार्ग से दिल्ली पहुंचने का विकल्प तलाश रहे हैं।

13 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को परेशानी

रेल सेवाओं में बदलाव से उन यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, जिन्होंने पहले से टिकट बुक करा रखे थे। अचानक ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को अपनी यात्रा का कार्यक्रम बदलना पड़ रहा है। रेलवे ने यात्रियों को स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी है।