भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री आवास पर लोगों संग खेली होली, CMR में उमड़ा जनसैलाब
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेशभर से आए लोगों के साथ होली खेली। लोक कलाकारों की फाग प्रस्तुतियों और ‘होली रे रसिया’ की गूंज के बीच उत्साहपूर्ण माहौल।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेशभर से आए लोगों के साथ होली खेली और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने आमजन को अबीर-गुलाल लगाकर त्योहार की बधाई दी और आत्मीयता से सभी का स्वागत किया।
लोक कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियां
इस मौके पर बृजनगर की भारतीय कला संस्थान की होली पार्टी और फतेहपुर शेखावाटी की गो वत्स फाग मंडली ने पारंपरिक फाग गीतों की प्रस्तुति दी। लोकधुनों पर मुख्यमंत्री भी रंगों के उत्सव में सराबोर नजर आए।
CMR में ‘होली रे रसिया’ की गूंज
मुख्यमंत्री निवास (CMR) में सुबह से ही हज़ारों लोग गुलाल लेकर पहुंचे। “होली रे रसिया” के नारों और गीतों के बीच मुख्यमंत्री ने लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।
बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं—हर वर्ग के लोग मुख्यमंत्री के साथ होली खेलने पहुंचे। आमजन ने भी मुख्यमंत्री पर प्यार का रंग डाला।
सादगी ने जीता दिल
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की सादगी और आत्मीय व्यवहार ने लोगों का दिल जीत लिया। पूरे परिसर में उल्लास और उत्साह का माहौल रहा, जहां रंगों के साथ अपनत्व की मिठास भी घुली नजर आई।
Saloni Kushwaha 
