राजस्थान पहुंचे एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, जयपुर में दिखा शक्ति प्रदर्शन
Vinod Jakhar एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार Jaipur पहुंचे। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद विनोद जाखड़ पहली बार अपने गृह राज्य राजस्थान पहुंचे। शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे जैसे ही वे जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे, वहां मौजूद छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।
प्रदेशभर से जयपुर पहुंचे हजारों छात्र नेता
जाखड़ के स्वागत के लिए राजस्थान के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में छात्र नेता और कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से लेकर शहर के कई हिस्सों तक पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए गए, जिससे पूरे शहर में स्वागत का माहौल नजर आया। गुलाबी नगरी में जगह-जगह बैनर और झंडों से माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में दिखाई दिया।
छात्र राजनीति में शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा दौरा
विनोद जाखड़ के इस दौरे को छात्र राजनीति में एक बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में इस मौके को लेकर खासा उत्साह नजर आया। संगठन के नेताओं का मानना है कि इस दौरे से राजस्थान में छात्र राजनीति को नई दिशा और संगठन को नई ऊर्जा मिल सकती है।
Saloni Kushwaha 
