फ्लिपकार्ट सेल में आधे दाम पर मिल रहे, ये 5 दमदार फोन...आज है आखिरी मौका

Flipkart Republic Day Sale के आखिरी दिन Google Pixel, Nothing और Vivo स्मार्टफोन पर भारी छूट और बैंक ऑफर का फायदा उठा सकते है।

फ्लिपकार्ट सेल में आधे दाम पर मिल रहे, ये 5 दमदार फोन...आज है आखिरी मौका

Flipkart Sale :  अगर आप नया स्मार्टफोन लेने का इंतजार कर रहे थे, तो अब और देर करने का मौका नहीं है। Flipkart की Republic Day Sale आज खत्म होने जा रही है और इसके साथ ही कई शानदार ऑफर्स भी समाप्त हो जाएंगे। खास बात यह है कि Google का पॉपुलर स्मार्टफोन Pixel 9a, nothing, vivo जैसे फोन इस सेल में जबरदस्त छूट और बैंक डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स पाने का यह बेहतरीन अवसर है।

Nothing phone 3

नथिंग फोन 3 जिसको कंपनी ने पिछले साल ही लॉन्च किया था। जिसमें आपको 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट देखने को मिलता है।  जिसको पिछले साल 80 हजार रुपए कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब आप इसको 40 हजार रुपए में खरीद सकते हैं। SBI, ICICI बैंक, एक्सिस और दूसरे बैंक के कार्ड का उपयोग कर और भी ऑफर प सकते है।


Google Pixel 9a

गूगल पिक्सल फोन हमेशा से फ्लैगशिप फोन के लिए जाना जाता रहा है। जिसको कंपनी के द्वारा 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। आज फ्लिकार्ट रिपब्लिक डे सेल में आप इसे 39,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस पर एचडीएफसी का कार्ड लगाकर ₹5000 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी पा सकते हैं। इसमें आपको pOLED डिस्प्ले मिलती है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स पीक ब्राइटनेस है। कैमरे की बात करें तो इसमें रियर में OIS सपोर्ट और f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। 


Samsung Galaxy S24 FE 

यह फोन 2025 का बेस्ट सेलिंग स्माटफोन में शामिल था। जिसकी कीमत 59999 रुपये थी। अब यह फोन मात्र 35999 रुपये का मिल रहा है। इस पर एक्स्ट्रा 5% का कैशबैक भी दिया जा रहा है। इसमें एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 1900 निट्स के पीक ब्राइटनेस और 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन की बैटरी 4700mAh की है। 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर मिलता है। 


Vivo X300

रिपब्लिक डे सेल के तहत Flipkart पर Vivo X300 का 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट खास ऑफर में उपलब्ध है। फोन की कीमत में कटौती के बाद यह 75,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि चुनिंदा बैंक कार्ड और UPI पेमेंट से 7,500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल रही है। इस बैंक ऑफर के साथ ग्राहक इसे 68,499 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं।


OnePlus Nord 5

अगर आप मिड बजट रेंज का फोन खरीदना चाहते हैं तो वनप्लस नॉर्ड 5 आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 30999 रुपए है। जिसको 34,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।