कोटा सिटी मॉल में भीषण आग,2 घंटे में काबू

Kota के सिटी मॉल में भीषण आग से हड़कंप। 14 दमकल गाड़ियों ने 2 घंटे में पाया काबू, शॉर्ट सर्किट की आशंका, कोई जनहानि नहीं।

कोटा में झालावाड़ रोड स्थित सिटी मॉल में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।आग सुबह करीब साढ़े 9 बजे मॉल के सेकंड फ्लोर पर स्थित एक DIY स्टोर में लगी..और देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया।घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं..करीब 40 फायर कर्मियों ने 2 से ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।इस दौरान पुलिस, SDRF और प्रशासन की टीमें भी मौके पर मौजूद रहीं...और मॉल को तुरंत खाली करवाया गया।आग इतनी भीषण थी कि 1 से 2 किलोमीटर तक धुआं फैल गया...जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मॉल मैनेजमेंट के अनुसार...घटना के समय स्टोर में सिर्फ 1-2 कर्मचारी मौजूद थे...जिन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।फायर अधिकारियों के मुताबिक...आग लगने की शुरुआती वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है...हालांकि, सटीक कारणों की जांच अभी जारी है।राहत की बात ये है कि इस घटना में अब तक किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है...फिलहाल सिटी मॉल को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है...और सेफ्टी जांच के बाद ही इसे दोबारा खोला जाएगा।