जयपुर के ताड़केश्वर महादेव मंदिर में 1100 किलो दूध से भव्य महाभिषेक
महाशिवरात्रि 2026 के मौके पर राजस्थान के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भव्य पूजा-अर्चना। जयपुर, दौसा सहित अन्य मंदिरों में जलाभिषेक, रोशनी और फूलों से सजा मंदिर परिसर, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम।
जयपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ताड़केश्वर महादेव मंदिर में 1100 किलो दूध से भव्य महाभिषेक किया गया। झाड़खंड, जंगलेश्वर और रोजगारेश्वर महादेव मंदिरों में भक्तों ने लंबी कतारें लगाई। चार प्रहर की पूजा का समय सुबह 6:59 बजे तक चलता रहा। मंदिरों को फूलों और रोशनी से सजाया गया, जिससे भक्तों का उत्साह और बढ़ गया।
मुख्यमंत्री ने किया जलाभिषेक
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर में भगवान शिव का विधिपूर्वक जलाभिषेक किया। सीएम ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
दौसा के देवगिरी पर्वत पर उमड़ा जनसैलाब
दौसा जिले के नीलकंठ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भक्तों का भारी जनसैलाब देखने को मिला। श्रद्धालु 365 सीढ़ियां चढ़कर बाबा नीलकंठ के दर्शन कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दौसा पुलिस ने 200 जवानों के साथ स्काउट गाइड और मंदिर समिति के सदस्यों की मदद से मंदिर परिसर में पूरी व्यवस्था संभाली।
Saloni Kushwaha 
