SI भर्ती विवाद: ट्रेनी सब इंस्पेक्टर्स का बड़ा दांव, “नार्को टेस्ट करा लो… गलत निकले तो नौकरी खत्म
Rajasthan SI भर्ती 2021 विवाद में ट्रेनी SI ने दी खुली चुनौती—नार्को, पॉलीग्राफी समेत हर जांच के लिए तैयार। सच-झूठ की जंग में 750 से ज्यादा परिवारों का भविष्य दांव पर।
हमें जांच के कटघरे में खड़ा करना है तो कीजिए… लेकिन सच्चाई भी सामने आने दीजिए…राजस्थान की चर्चित SI भर्ती-2021 अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है। जहां आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर अब सीधे सच्चाई साबित करने की चुनौती दी जा रही है।
ट्रेनी सब इंस्पेक्टर्स ने सरकार के सामने एक बड़ा और साहसिक प्रस्ताव रखा है। जिसने इस पूरे विवाद को नई दिशा दे दी है और इस बहस को और तेज कर दिया है कि आखिर सच क्या है ? उन्होंने साफ कहा है— नार्को टेस्ट हो, पॉलीग्राफी हो। या फिर कोई भी वैज्ञानिक जांच हम हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं। यह सिर्फ एक बयान नहीं बल्कि अपनी बेगुनाही साबित करने की खुली चुनौती है। सबसे अहम बात ये है कि।ट्रेनी SI ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अगर वे इन जांचों में असफल पाए जाते हैं। तो उन्हें तुरंत सेवा से बर्खास्त कर दिया जाए। यहां तक कि सरकार चाहे तो उनसे अब तक मिला वेतन भी वसूल कर सकती है। यानी अब मामला सिर्फ भर्ती विवाद का नहीं रहा बल्कि सच और झूठ की सीधी टक्कर में बदल गया है। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम का एक बड़ा पहलू यह भी है कि
750 से ज्यादा परिवारों का भविष्य इस फैसले पर टिका हुआ है और भर्ती रद्द होने की स्थिति में सैकड़ों युवाओं के करियर पर असर पड़ सकता है। साथ ही ट्रेनी SI ने आरोप लगाया है कि कुछ अधिकारी उन्हें जानबूझकर फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि असली जिम्मेदारों से ध्यान हटाया जा सके
अब सवाल ये है। क्या सरकार इस खुली चुनौती को स्वीकार करेगी ? क्या वैज्ञानिक जांच से सच्चाई सामने आएगी ?
या फिर यह मामला और ज्यादा राजनीतिक और कानूनी जंग में उलझता जाएगा?
Saloni Kushwaha 
