PM मोदी पर विवादित टिप्पणी के बाद छात्रा ने मांगी माफी, वीडियो वायरल; प्रधानमंत्री बोले- ‘सबको माफ किया’

PM मोदी पर विवादित टिप्पणी के बाद रुचिका सिंह का माफीनामा वीडियो वायरल। छात्रा ने हाथ जोड़कर माफी मांगी। PM मोदी ने कहा, 'सबको माफ किया।'

PM मोदी पर विवादित टिप्पणी के बाद छात्रा ने मांगी माफी, वीडियो वायरल; प्रधानमंत्री बोले- ‘सबको माफ किया’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में आई छात्रा रुचिका सिंह का माफीनामा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इस पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। वीडियो में छात्रा हाथ जोड़कर अपनी गलती स्वीकार करती दिखाई दे रही है और पूरे देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांग रही है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि सबको माफ किया।"

यह मामला 23 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित एक प्रदर्शन से जुड़ा है। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान रुचिका सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसे लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर व्यापक चर्चा शुरू हो गई थी।

वायरल वीडियो में गलती स्वीकार की

अब सामने आए माफीनामा वीडियो में रुचिका सिंह खुद को 15 वर्ष की छात्रा बताते हुए कहती है कि वह अपने दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस घूमने गई थी। इसके बाद वे जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में पहुंच गए। छात्रा का कहना है कि वहां मौजूद लोगों के प्रभाव में आकर उसने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिनका उसे अब गहरा पछतावा है।

वीडियो में वह कहती है कि उसने जो कहा, वह बिल्कुल गलत था और उसके लिए कोई सफाई नहीं दी जा सकती। हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए उसने इसे अपनी जिंदगी की पहली और आखिरी गलती बताया। साथ ही भरोसा दिलाया कि भविष्य में वह इस तरह की कोई हरकत दोबारा नहीं करेगी।

प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया बनी चर्चा का विषय

माफीनामा सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया भी चर्चा में है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने इस मामले पर संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "सबको माफ किया।" इसके बाद सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

सोशल मीडिया पर जारी है बहस

रुचिका सिंह का माफीनामा वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग छात्रा के माफी मांगने के कदम का स्वागत कर रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि सार्वजनिक मंचों पर भाषा की मर्यादा बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर लोगों की नजरें आगे की कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई पर बनी हुई हैं। वहीं, वायरल वीडियो और प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया के बाद यह मुद्दा एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा का विषय बन गया है।