भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत: FATF के उपाध्यक्ष बने विवेक अग्रवाल

1994 बैच के IAS अधिकारी विवेक अग्रवाल FATF के उपाध्यक्ष चुने गए हैं। इसे मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी फंडिंग के खिलाफ वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका के रूप में देखा जा रहा है।

भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत: FATF के उपाध्यक्ष बने विवेक अग्रवाल

भारत सरकार में सचिव और 1994 बैच के IAS अधिकारी Vivek Aggarwal को Financial Action Task Force (FATF) का उपाध्यक्ष चुना गया है। FATF दुनिया भर में मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी फंडिंग पर नजर रखने वाली प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संस्था है। विवेक अग्रवाल की नियुक्ति को वैश्विक वित्तीय मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका के रूप में देखा जा रहा है।