जयपुर के क्लब अल्फा में दंपती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की घटना, शहर में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल

राजस्थान की राजधानी जयपुर के अशोक नगर स्थित मशहूर नाइट क्लब 'अल्फा' में 10 दिसंबर की देर रात एक दंपती के साथ हुई छेड़छाड़ और बेरहम मारपीट की घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है।

जयपुर के क्लब अल्फा में दंपती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की घटना, शहर में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के अशोक नगर स्थित मशहूर नाइट क्लब 'अल्फा' में 10 दिसंबर की देर रात एक दंपती के साथ हुई छेड़छाड़ और बेरहम मारपीट की घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है। पीड़िता इरम शेख और उनके पति नावेद उस्मानी झोटवाड़ा के रहने वाले हैं। वे क्लब में मनोरंजन के लिए गए थे, लेकिन वहां हुई वारदात ने उनकी शाम को दर्दनाक बना दिया।

पीड़िता इरम शेख की शिकायत पर क्लब मालिक भरत टांक, मैनेजर दीपक और कई बाउंसर्स के खिलाफ अशोक नगर थाने में छेड़छाड़, मारपीट और संपत्ति क्षति का मुकदमा दर्ज किया गया है। इरम ने FIR में बताया कि क्लब में पहुंचते ही एक वेटर ने क्लब मालिक का मोबाइल नंबर लिखकर कागज थमाया और प्राइवेट रूम में मिलने का ऑफर दिया, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया।

इसके बाद वॉशरूम जाते समय क्लब मालिक भरत टांक, मैनेजर दीपक और बाउंसर्स ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि उन्होंने इरम के साथ अश्लील हरकतें कीं और छेड़छाड़ की कोशिश की। शोर मचाने पर पति नावेद बचाने पहुंचे, लेकिन विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर सरियों से हमला कर दिया। इस क्रूर हमले में नावेद का पैर दो जगह से फ्रैक्चर हो गया। हमलावरों ने दंपती की कार में भी तोड़फोड़ की।

घायल नावेद को SMS अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने पैर में दो फ्रैक्चर की पुष्टि की है।

पुलिस जांच में जुटी: ACP बलराम चौधरी के अनुसार, क्लब के CCTV फुटेज जब्त कर लिए गए हैं। आरोपियों की कॉल डिटेल्स और लोकेशन ट्रेस की जा रही है। पीड़ितों के बयान दर्ज हो चुके हैं और जल्द कार्रवाई की उम्मीद है।

यह घटना जयपुर के नाइट क्लबों की काली सच्चाई उजागर करती है, जहां मनोरंजन के नाम पर महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है। सवाल उठता है कि राजधानी में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं?