दौसा में वकील-पुलिस आमने-सामने: कोतवाली में कहासुनी ने पकड़ा तूल
Dausa के कोतवाली थाने में वकील और पुलिसकर्मी के बीच बहस ने विवाद का रूप लिया। घटना के बाद वकीलों में नाराजगी, कार्रवाई की मांग तेज।
कानून के रखवाले और कानून के जानकार आमने-सामने आ जाएं, तो मामला गरमा ही जाता है… दौसा में कुछ ऐसा ही हुआ, जहां थाने के भीतर शुरू हुई कहासुनी ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। दौसा के कोतवाली थाने में एक मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक, एक प्रकरण को लेकर एक पक्ष का वकील थाने पहुंचा था, जहां उसकी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। शुरुआत में यह सिर्फ हल्की नोकझोंक थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच तीखी तू-तू मैं-मैं होने लगी और थाने का माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की, लेकिन बहस का असर पूरे थाने के माहौल पर साफ नजर आने लगा। घटना की जानकारी जैसे ही बार एसोसिएशन तक पहुंची, वकीलों में नाराजगी फैल गई। इसे पेशे का अपमान मानते हुए वकील एकजुट हो गए और सोमवार को बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। वकीलों का कहना है कि इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पर कार्रवाई जरूरी है।
Saloni Kushwaha 
