Ajmer News: अजमेर के मैंगो मसाला रेस्टोरेंट पर इनकम टैक्स की रेड, दस्तावेज खंगाल रही टीम

Income Tax Department ने Ajmer में Mango Masala Restaurant पर छापा मारकर वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों की जांच शुरू की।

Ajmer News: अजमेर के मैंगो मसाला रेस्टोरेंट पर इनकम टैक्स की रेड, दस्तावेज खंगाल रही टीम

राजस्थान में इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। जयपुर में पिछले महीने हुई छापेमारी के बाद अब आयकर विभाग ने अजमेर में एक बड़े रेस्टोरेंट पर रेड डाली है। रविवार 8 मार्च को आयकर विभाग की टीम ने अजमेर के मैंगो मसाला रेस्टोरेंट में छापा मारकर जांच शुरू की।

अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जुटने लगे।

सुबह पहुंची आयकर विभाग की टीम, शुरू की जांच

जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग की टीम सुबह अजमेर शहर के स्वामी कॉम्प्लेक्स चौराहे स्थित मैंगो मसाला रेस्टोरेंट पहुंची। यहां पहुंचकर अधिकारियों ने रेस्टोरेंट के अंदर जांच शुरू कर दी।

टीम ने रेस्टोरेंट में मौजूद स्टाफ और प्रबंधन से पूछताछ की। साथ ही आय-व्यय से जुड़े दस्तावेज, बिल और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की भी बारीकी से जांच की जा रही है।

दस्तावेज और लेन-देन की हो रही पड़ताल

सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग के अधिकारी रेस्टोरेंट से जुड़े वित्तीय लेन-देन और आय के रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं टैक्स से जुड़ी कोई अनियमितता तो नहीं हुई है।

फिलहाल कार्रवाई जारी है और विभाग की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

जयपुर के कान्हा रेस्टोरेंट पर भी हुई थी बड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि इससे पहले 18 फरवरी को आयकर विभाग ने जयपुर के कान्हा रेस्टोरेंट पर भी छापा मारा था। उस दौरान राजस्थान और मुंबई समेत कुल 33 स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की गई थी।