Aaj Ka Rashifal 31 July 2026: ग्रहण और अंगार योग से बढ़ेगी अशांति, जानें मेष से कुंभ तक कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal 31 July 2026: ग्रहण और अंगार योग के प्रभाव से आज कई राशियों को मानसिक तनाव और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 31 July 2026: ग्रहण और अंगार योग से बढ़ेगी अशांति, जानें मेष से कुंभ तक कैसा रहेगा आज का दिन
Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 31 July 2026: आज ग्रहों की स्थिति कई अशुभ योग बना रही है। चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश कर घनिष्ठा नक्षत्र में रहेंगे और राहु के प्रभाव के साथ अंगार योग व ग्रहण योग जैसी स्थिति बन रही है। ज्योतिष के अनुसार यह संयोग मानसिक तनाव, निर्णय लेने में भ्रम और कई राशियों के लिए चुनौतियां बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि

आज यात्रा कष्टदायक हो सकती है और मन अशांत रहेगा। प्रेम संबंधों में विवाद की संभावना है। आय के लिए गलत रास्ता अपनाने से बचें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। व्यापार सामान्य रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सीने से जुड़ी परेशानी हो सकती है। अपने और पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी और नए कारोबार की शुरुआत से फिलहाल बचें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। शनिदेव की पूजा लाभदायक होगी।

मिथुन राशि

आज अपमानित होने का भय बना रह सकता है। अनावश्यक यात्रा टालें। प्रेम संबंधों और संतान पक्ष को लेकर चिंता बढ़ सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, जबकि व्यापार में स्थिति संतुलित रहेगी। मां काली की आराधना शुभ रहेगी।

कर्क राशि

आज जोखिम लेने से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने की आशंका है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम संबंध और संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकते हैं। व्यापार सामान्य रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

सिंह राशि

अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छोटी बात भी बड़ा विवाद बन सकती है। नौकरी में कोई जोखिम न लें। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करना लाभदायक रहेगा।

कन्या राशि

शत्रु सक्रिय रह सकते हैं, लेकिन आपका प्रभाव बना रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

तुला राशि

मानसिक तनाव बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों और संतान को लेकर चिंता रहेगी। कोई बड़ा फैसला फिलहाल टाल दें। विद्यार्थियों को नई शुरुआत करने से बचना चाहिए। व्यापार सामान्य रहेगा। मां काली की पूजा और पीली वस्तु का दान शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि

घरेलू विवाद की संभावना है। माता और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भूमि, भवन या वाहन खरीदने का निर्णय अभी टालें। पारिवारिक मामलों को सार्वजनिक न करें। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। काली वस्तु का दान लाभदायक रहेगा।

धनु राशि

नाक, कान और गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है। कारोबार में किसी नकारात्मक व्यक्ति से सावधान रहें। गलत तरीके से लाभ कमाने की कोशिश नुकसान पहुंचा सकती है। प्रेम और व्यापार दोनों में संयम रखें। काली वस्तु का दान शुभ रहेगा।

मकर राशि

आज धन हानि के संकेत हैं। निवेश और बड़े लेन-देन से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम और व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। मां काली की आराधना लाभदायक रहेगी।

कुंभ राशि

घबराहट और बेचैनी महसूस हो सकती है। मानसिक संतुलन बनाए रखें। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे और व्यापार सामान्य रहेगा। हरी वस्तु अपने पास रखना शुभ माना गया है

मीन राशिफल 

आज खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर गोपनीय बातों को साझा करने से बचें। विदेश या दूर स्थान से जुड़े कार्यों में प्रगति हो सकती है। ध्यान और आध्यात्मिक गतिविधियों से मानसिक शांति मिलेगी। परिवार का सहयोग बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और पर्याप्त नींद लें।