जयपुर में राहुल गांधी के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, PM मोदी और अमित शाह पर कथित टिप्पणी को लेकर पुतला दहन

Bharatiya Janata Party कार्यकर्ताओं ने Jaipur में Rahul Gandhi की कथित टिप्पणी के खिलाफ विरोध मार्च निकाला।

जयपुर में राहुल गांधी के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, PM मोदी और अमित शाह पर कथित टिप्पणी को लेकर पुतला दहन

Jaipur में प्रधानमंत्री Narendra Modi और गृह मंत्री Amit Shah को लेकर Rahul Gandhi की कथित टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध देखने को मिला। भाजपा प्रदेश मुख्यालय से चौमूं हाउस सर्किल तक विरोध मार्च निकाला गया, जहां कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान Madan Rathore ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने आजादी के बाद कांग्रेस को समाप्त करने की बात कही थी और राहुल गांधी अपने बयानों से उसी दिशा में काम कर रहे हैं।

मदन राठौड़ ने राहुल गांधी के “टॉफी” वाले बयान को बचकाना बताते हुए कहा कि उन्हें भारत की विदेश नीति और वैश्विक स्तर पर देश की बढ़ती ताकत नजर नहीं आती।

उन्होंने कांग्रेस के भाजपा मुख्यालय घेराव कार्यक्रम को भी फ्लॉप करार देते हुए कहा कि बिना जनसमर्थन के आंदोलन केवल राजनीतिक नौटंकी बनकर रह जाते हैं।

इसके साथ ही राठौड़ ने दावा किया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में राजस्थान में कोई पेपर लीक मामला सामने नहीं आया, जबकि कांग्रेस शासनकाल में कई बार ऐसी घटनाएं हुई थीं।