Jaipur Nagar Nigam Election Results: वार्ड 21 से कांग्रेस के राकेश लाटा जीते, वार्ड 31 में बीजेपी का कब्जा

Jaipur Nagar Nigam Election Results: जयपुर नगर निगम के वार्ड 21 से कांग्रेस के राकेश लाटा ने बीजेपी के अजय चौहान को 121 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। वहीं, वार्ड 31 से बीजेपी के विजय अग्रवाल ने 963 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।

Jaipur Nagar Nigam Election Results: वार्ड 21 से कांग्रेस के राकेश लाटा जीते, वार्ड 31 में बीजेपी का कब्जा

Jaipur Nagar Nigam Election Results: जयपुर नगर निगम चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। वार्ड नंबर 21 से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश लाटा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी के अजय चौहान को 121 वोटों से हराया।

वहीं, झोटवाड़ा के वार्ड नंबर 31 से बीजेपी प्रत्याशी विजय अग्रवाल ने जीत हासिल की है। अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 963 मतों के बड़े अंतर से मात दी।

जयपुर नगर निगम के अन्य वार्डों में मतगणना जारी है। परिणाम सामने आने के साथ ही नगर निगम में किस पार्टी की स्थिति मजबूत रहेगी, इसकी तस्वीर भी साफ होती जाएगी।