जोधपुर में ‘मौत की लैब’ का भंडाफोड़: 3 करोड़ की MD ड्रग्स बरामद

Jodhpur के Banad क्षेत्र में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई। घर की छत पर चल रही MD ड्रग्स लैब का खुलासा, 3 करोड़ की ड्रग्स और केमिकल बरामद।

जोधपुर में नशे के काले कारोबार पर बड़ा प्रहार… जहां एक शख्स ने कर्ज चुकाने के लिए अपने ही घर को बना दिया ड्रग्स की लैब… छत पर, एक बल्ब की हल्की रोशनी में… तैयार हो रहा था ऐसा जहर, जो सैकड़ों जिंदगियां बर्बाद कर सकता था…जोधपुर में नशे के काले कारोबार पर बड़ा प्रहार हुआ है, जहां कर्ज चुकाने के लिए एक शख्स ने अपने ही घर की छत को ड्रग्स लैब बना दिया था। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बनाड क्षेत्र में छापा मारकर 3.055 किलो MD ड्रग्स और 55 किलो से ज्यादा घातक केमिकल बरामद किए, जिनकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपए आंकी गई है। आरोपी गणपतराम बेनीवाल सांचौर के तस्करों आसुराम उर्फ लक्की और भाणु के साथ मिलकर 60 किलो और ड्रग्स बनाने की साजिश में था। एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में एएसआई राकेश जाखड़ की अहम भूमिका रही, जबकि एसपी ज्ञानचंद यादव, एएसपी नरोत्तम लाल वर्मा, एएसआई रमेश कुमार यादव, थानाधिकारी लेखराज, डीएसटी प्रभारी खेत सिंह और कांस्टेबल सुमेर सिंह की टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया। मामले की जांच अब एडीसीपी अमृत लाल जिनगर कर रहे हैं और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।