2.21 लाख अभ्यर्थियों के फॉर्म भरवाना असंभव-RPSC

Rajasthan Public Service Commission ने Supreme Court of India में याचिका दायर कर 2.21 लाख ओवरएज अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल करने के आदेश में संशोधन की मांग की।

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब-इंस्पेक्टर भर्ती-2025 को लेकर सुप्रीम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दायर कर दिया है। आयोग ने कहा है कि इस अंतिम चरण में 2.21 लाख अतिरिक्त अभ्यर्थियों के फॉर्म स्वीकार करना और उन्हें परीक्षा में बैठाना व्यावहारिक रूप से असंभव है...सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को 2021 की एसआई भर्ती में शामिल सभी ओवरएज अभ्यर्थियों को 5 अप्रैल को होने वाली एसआई भर्ती-2025 की परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी थी। अब RPSC ने इस आदेश को संशोधित करने की मांग की है।RPSC की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश सिंह चौहान द्वारा दायर प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने आयोग को सुनवाई का मौका दिए बिना ही आदेश जारी कर दिया। आयोग को नोटिस तक नहीं दिया गया