बारिश ने खोली नगर परिषद की तैयारियों की पोल
कोटपूतली में लगातार बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। नालियां और बड़े नाले उफान पर आ गए, जिससे नगर परिषद की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे।
अलसुबह से हो रही लगातार बारिश ने... कोटपूतली नगर परिषद के दावों की हकीकत सबके सामने ला दी। कुछ ही घंटों की बारिश में शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए... नालियां और बड़े नाले उफान पर आ गए... और सड़कों पर पानी का सैलाब नजर आने लगा। हालात ऐसे बने कि... मुख्य सड़कें, गलियां और कई रिहायशी कॉलोनियां पानी से भर गईं। निचले इलाकों में लोगों के घरों और दुकानों तक बारिश का पानी पहुंच गया।
जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई राहगीरों को घुटनों तक भरे पानी से होकर गुजरना पड़ा वहीं कई जगह लोगों को जरूरी काम छोड़कर वापस लौटना पड़ा। हर साल मानसून से पहले नालों की सफाई और बेहतर जल निकासी के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। लेकिन पहली ही तेज बारिश ने इन सभी दावों की पोल खोल दी

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नालों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जातीतो शहर को इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता।
फिलहाल लगातार बारिश के बीच नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं और लोग अब स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

अब देखना होगा कि नगर परिषद सिर्फ दावे करती है या फिर बारिश के इस संकट से लोगों को राहत दिलाने के लिए जमीनी स्तर पर भी ठोस कदम उठाती है।

