NEET पेपर लीक पर संग्राम, बाड़मेर में कांग्रेस का प्रदर्शन...
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने NEET 2026 पेपर लीक मामले को लेकर बाड़मेर जिला मुख्यालय के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री राजेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। बाद में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा।ज्ञापन में NEET परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने हेतु मांग की
Saloni Kushwaha 
