राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: RCA की एडहॉक कमेटी निलंबित, IAS भास्कर ए. सावंत बने इंचार्ज

राजस्थान हाईकोर्ट ने RCA की एडहॉक कमेटी को निलंबित कर वरिष्ठ IAS अधिकारी भास्कर ए. सावंत को प्रशासक नियुक्त किया है। अब वे चुनाव प्रक्रिया पूरी कराएंगे।

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: RCA की एडहॉक कमेटी निलंबित, IAS भास्कर ए. सावंत बने इंचार्ज
Rajasthan Highcourt

राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच राजस्थान हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने राज्य सरकार द्वारा गठित RCA की एडहॉक कमेटी को निलंबित कर दिया है और वरिष्ठ IAS अधिकारी भास्कर ए. सावंत को संघ का इंचार्ज (प्रशासक) नियुक्त किया है।

यह आदेश राजीव प्रताप सिंह की ओर से दायर जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई के बाद जारी किया गया। हाईकोर्ट ने माना कि एडहॉक कमेटी निर्धारित उद्देश्य के अनुरूप चुनाव कराने में सफल नहीं रही, जिसके चलते उसके कामकाज पर रोक लगाते हुए प्रशासनिक जिम्मेदारी भास्कर ए. सावंत को सौंपी गई।

अदालत ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया कि नव नियुक्त प्रशासक राजस्थान क्रिकेट संघ में चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे और निर्धारित समयसीमा के भीतर चुनाव संपन्न कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाएंगे।

हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद राजस्थान क्रिकेट प्रशासन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। लंबे समय से लंबित चुनाव और संघ के संचालन को लेकर चल रहा गतिरोध अब समाप्त होने की उम्मीद जताई जा रही है। सीसी