Sainik School Recruitment 2026: सैनिक स्कूल में PGT-TGT समेत कई पदों पर निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास भी करें आवेदन

सैनिक स्कूल संबलपुर में PGT, TGT, LDC, लैब असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती निकली है। 10वीं, 12वीं और योग्य ग्रेजुएट उम्मीदवार 7 सितंबर 2026 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Sainik School Recruitment 2026: सैनिक स्कूल में PGT-TGT समेत कई पदों पर निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास भी करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सैनिक स्कूल संबलपुर, ओडिशा ने PGT, TGT, PEM/PTI कम मैट्रन, आर्ट मास्टर, लैब असिस्टेंट और LDC समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें कुछ पद नियमित और कुछ संविदा के आधार पर भरे जाएंगे।

इस भर्ती में 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए भी अवसर है। LDC पद के लिए 10वीं पास और लैब असिस्टेंट के लिए साइंस विषय से 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। PGT और TGT पदों के लिए संबंधित विषय में उच्च शैक्षणिक योग्यता और निर्धारित शिक्षक पात्रता जरूरी है।

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल/प्रैक्टिकल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। PGT पदों पर वेतन ₹47,600 से ₹1,51,100 और TGT पदों पर ₹44,900 से ₹1,42,400 तक है। अन्य पदों के लिए भी निर्धारित मासिक वेतन दिया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 7 सितंबर 2026 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जरूरी दस्तावेजों और फीस की रसीद के साथ स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट से सैनिक स्कूल संबलपुर के निर्धारित पते पर भेजना होगा।

आवेदन शुल्क: सामान्य/OBC के लिए ₹500 और SC/ST के लिए ₹250 निर्धारित है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती विज्ञापन में योग्यता और अन्य शर्तें जरूर जांच लें।