Bank Holiday: अगले हफ्ते लगातार कई दिन बंद रहेंगे बैंक, 24 अगस्त को निपटा लें जरूरी काम

25 से 30 अगस्त 2026 के बीच त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के कारण कई शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। जानें किस दिन कहां बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday: अगले हफ्ते लगातार कई दिन बंद रहेंगे बैंक, 24 अगस्त को निपटा लें जरूरी काम

अगर आपको अगले हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे समय रहते निपटा लेना बेहतर होगा। 25 से 30 अगस्त के बीच अलग-अलग राज्यों और शहरों में त्योहारों व साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक शाखाएं कई दिन बंद रहेंगी। हालांकि, ATM और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रह सकती हैं।

24 अगस्त को खुलेंगे बैंक

23 अगस्त को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 24 अगस्त, सोमवार को बैंक शाखाएं खुलेंगी। ऐसे में जिन लोगों को बैंक में जाकर जरूरी काम करना है, वे सोमवार को ही अपना काम पूरा कर सकते हैं।

25 और 26 अगस्त को यहां रहेगी छुट्टी

25 अगस्त को मिलाद-उन-नबी, फर्स्ट ओणम और मिलाद-ए-शरीफ के कारण कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

इसके अगले दिन यानी 26 अगस्त को भी कई बड़े शहरों में बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा। इनमें बेंगलुरु, पटना, लखनऊ, नागपुर, मुंबई, दिल्ली और रांची समेत कई शहर शामिल हैं। इन जगहों पर मिलाद-उन-नबी, बरावफात और मिलाद-ए-शरीफ के चलते बैंक बंद रहेंगे।

28 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी

28 अगस्त को रक्षाबंधन और कुछ क्षेत्रीय त्योहारों के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। अहमदाबाद, भोपाल, जयपुर, कानपुर और कोच्चि जैसे शहरों में क्षेत्रीय त्योहारों के चलते अवकाश रहेगा। वहीं कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में रक्षाबंधन के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

29 अगस्त को खुले रहेंगे बैंक

29 अगस्त को महीने का पांचवां शनिवार है। इसलिए इस दिन बैंक शाखाएं सामान्य रूप से खुली रहेंगी। RBI के नियमों के अनुसार बैंक केवल महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं।

इसके बाद 30 अगस्त, रविवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

जरूरी काम है तो 24 अगस्त को बैंक जाकर निपटा लें। हालांकि, छुट्टी वाले दिनों में ATM, UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध रहने की उम्मीद है।