डोडा पोस्ट ठेके चालू की मांग, आत्मदाह की चेतावनी

बाड़मेर में डोडा पोस्त के ठेके फिर से शुरू करने की मांग को लेकर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों बुजुर्ग और ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि डोडा पोस्त के ठेके 

पुराने तरीके से तुरंत चालू किए जाएं। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ समय पहले भी वे इसी मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में जिला मुख्यालय आए थे और ज्ञापन सौंपा था। लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण आज 

उन्हें फिर से प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा.... ज्ञापन देने आए बुजुर्ग ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार डोडा पोस्त के ठेके वापस चालू नहीं करती है तो वे बाड़मेर कलेक्टर कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लेंगे।