यूपी में योगी मंत्रिमंडल को लेकर बड़ी खबर

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अब उत्तर प्रदेश की राजनीति पर पूरी तरह फोकस करता नजर आ रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अब योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी तेज हो गई है। दिल्ली से संकेत मिलने के बाद कभी भी कैबिनेट विस्तार का ऐलान हो सकता है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि 10 से 15 मई के बीच योगी मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है।